परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्रीकुमार बनर्जी का निधन

  • 24 May 2021

परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्रीकुमार बनर्जी का 23 मई, 2021 को निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे।

  • वे 2012 में परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष और परमाणु ऊर्जा विभाग के सचिव के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे। बनर्जी ने 2004 से 2010 तक ‘भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र’ (BARC) के निदेशक के रूप में भी काम किया।
  • बनर्जी IIT खड़गपुर से धातु विज्ञान इंजीनियरिंग (metallurgy engineering) में बी टेक की डिग्री पूरी करने के बाद BARC में शामिल हुए थे। बनर्जी का काम ‘भौतिक धातु विज्ञान’ और ‘परमाणु सामग्री और रिएक्टर इंजीनियरिंग’ पर केंद्रित था।
  • उन्हें 2005 में पद्म श्री और 1989 में शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।