वृक्ष प्रत्यारोपण

  • 03 Jun 2021

सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के हिस्से के रूप में, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी)1,800 से अधिक वृक्षों का प्रत्यारोपण करना चाहता है, जो इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र परिसर के अंदर हैं।

  • एक वृक्ष को केवल उखाड़कर कहीं और खोदे गए गड्ढे में रखकर प्रत्यारोपण नहीं किया जा सकता है।
  • इसके लिए सबसे पहले, जड़ों को अलग करने के लिए वृक्ष के चारों ओर की मिट्टी को खोदा जाता है। पुनर्जनन के लिए केवल छोटे अंकुर छोड़कर बड़ी शाखाओं को काट दिया जाता है। यह वृक्ष के नए स्थान पर परिवहन को आसान बनाता है।
  • जड़ों की सुरक्षा के लिए और वृक्ष को जल से परिपूर्ण रखने के लिए जड़ प्रणाली (root system) गीली बोरियों से ढकी होती है। पेड़ को पहले नर्सरी में भेजा जाना चाहिए ताकि वह नई तरह की मिट्टी के साथ ढल सके और फिर से पुनर्जीवित हो सके।
  • एक बार जब नए अंकुर अंकुरित होने लगते हैं, तो पेड़ को उसके नए स्थान पर बने गड्ढे में डाल दिया जाता है।