स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट इयर बुक 2021

  • 18 Jun 2021

स्वीडिश थिंक टैंक ‘स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट’ (SIPRI) द्वारा 14 जून, 2021 को अपनी इयर बुक 2021 जारी की गई।

महत्वपूर्ण तथ्य: चीन एक महत्वपूर्ण आधुनिकीकरण और अपनी परमाणु हथियारों की सूची के विस्तार प्रक्रिया के बीच (middle) में है, जबकि भारत और पाकिस्तान भी अपने परमाणु शस्त्रागार (nuclear arsenals) का विस्तार कर रहे हैं।

  • वर्ष 2021 की शुरुआत में भारत के पास अनुमानतः 156 परमाणु हथियार थे, जबकि 2020 की शुरुआत में इनकी संख्या 150 थी।
  • वर्ष 2021 में पाकिस्तान के पास परमाणु हथियारों की संख्या 165 है, जबकि 2020 की शुरुआत में इनकी संख्या 160 थी।
  • चीन के परमाणु शस्त्रागार में अब 350 परमाणु हथियार हैं, जोकि 2020 की शुरुआत में 320 थे।
  • नौ परमाणु सशस्त्र देशों - अमेरिका, रूस, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, इजरायल और उत्तर कोरिया के पास 2021 की शुरुआत में अनुमानित 13,080 परमाणु हथियार थे।
  • रूस और अमेरिका के पास कुल मिलाकर 90% से अधिक वैश्विक परमाणु हथियार हैं।