जहाँ वोट, वहां वैक्सीनेशन’ अभियान

  • 30 Jun 2021

दिल्ली सरकार ने 7 जून, 2021 को कोविड -19 के खिलाफ दिल्ली के लोगों को टीका लगाने के लिए एक टीकाकरण अभियान ‘जहाँ वोट, वहां वैक्सीनेशन’ (Jahan Vote, Wahan Vaccination) लांच किया है।

  • इस अभियान के तहत मतदान केंद्रों पर 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाया जाएगा।
  • इस अभियान के तहत बूथ स्तर के अधिकारी घर-घर जाकर 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को निकटतम मतदान केंद्र पर टीकाकरण स्लॉट उपलब्ध कराएंगे।
  • शहर में 280 वार्ड हैं और हर सप्ताह 70वार्डों में अभियान चलाया जाएगा।