साजन प्रकाश ओलंपिक ‘ए’ कट में प्रवेश करने वाले पहले भारतीय तैराक बने

  • 01 Jul 2021

26 जून, 2021 को साजन प्रकाश आगामी टोक्यो ओलंपिक के 'ए’ स्टैंडर्ड के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय तैराक बन गए हैं।

  • साजन ने रोम में सेटे कोली ट्रॉफी (Sette Colli Trophy) में पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई में 1 मिनट 56.38 सेकेंड का समय निकालकर यह उपलब्धि हासिल की। 'ए’ स्टैंडर्ड के लिए क्वालिफिकेशन कट ऑफ 1 मिनट 56.48 सेकेंड था।
  • साजन प्रकाश केरल से हैं। उन्होंने 2015 में केरल में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में 6 स्वर्ण और 3 रजत पदक जीत कर रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने 2016 के रियो ओलिंपिक में भी हिस्सा लिया था।