मलावी

  • 01 Jul 2021

वाणिज्य मंत्रालय की शाखा विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने 24 जून, 2021 को दक्षिण-पूर्वी अफ्रीका के एक देश मलावी (Malawi) से 50,000 टन तूर दाल (pigeon peas) के आयात के संबंध में एक समझौता ज्ञापन को अधिसूचित किया।

  • मलावी, ग्रेट अफ्रीकन रिफ्ट वैली सिस्टम की सबसे दक्षिणी झील, न्यासा (झील मलावी) के पश्चिमी किनारे पर दक्षिण-पूर्वी अफ्रीका में एक भू-आबद्ध देश है।
  • मलावी तंजानिया, जाम्बिया और मोजाम्बिक के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमाएँ साझा करता है।
  • मलावी की सबसे लंबी नदी शायर नदी (Shire river) है। राजधानी शहर लिलोंग्वे (Lilongwe) है।