प्रसिद्ध कवि एवं गीतकार एस. रामेसन नायर का निधन

  • 01 Jul 2021

प्रसिद्ध कवि एवं गीतकार एस. रामेसन नायर का 18 जून, 2021 को निधन हो गया। वे 73 वर्ष के थे।

  • उन्होंने 1985 में रिलीज हुई फिल्म 'पथमुदयम' (Pathamudayam) से मलयालम फिल्मों के लिए गीत लिखना शुरू किया था।
  • कवि ने 'तिरुक्कुरल' (Tirukkural) और 'चिलपथिकरम' (Chilapathikaram) का मलयालम में अनुवाद भी किया था।
  • नायर ने राज्य भाषा संस्थान, केरल में उप-संपादक के रूप में और ऑल इंडिया रेडियो में निर्माता के रूप में भी काम किया था।
  • उनकी कविताओं के संग्रह ‘गुरुपूर्णमी’(Gurupowrnami) के लिए उन्हें वर्ष 2018 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • उन्हें वर्ष 2010 में केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।