अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2021

  • 01 Jul 2021

2 जून, 2021 को फ्रांस के उपन्यासकार डेविड डिओप को ‘अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2021’ (International Booker Prize 2021) से सम्मानित किया गया है।

  • वह यह पुरस्कार जीतने वाले फ्रांस के पहले लेखक हैं। उन्हें यह पुरस्कार उनकी अंग्रेजी में अनुवादित पुस्तक ‘एट नाइट ऑल ब्लड इज ब्लैक’ (At Night All Blood is Black) के लिए दिया गया है।
  • वे पुरस्कार की 50,000 पाउंड की राशि को अनुवादक अन्ना मोस्कोवाकिस (Anna Moschovakis) के साथ साझा करेंगे।
  • यह पुरस्कार प्रतिवर्ष किसी भी भाषा के काल्पनिक कथा उपन्यास को दिया जाता है, जिसका अनुवाद अंग्रेजी में हुआ हो और प्रकाशन ब्रिटेन अथवा आयरलैंड में हुआ हो।
  • वर्ष 2020 में यह पुरस्कार नीदरलैंड्स की लेखिका ‘मारिके लुकास रिजनेवेल्ड’ को उनके उपन्यास 'द डिस्कम्फर्ट ऑफ इवनिंग' (The Discomfort of Evening) के लिए प्रदान किया गया था।

जीके फैक्ट: अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार, जिसे पहले मैन बुकर अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार के रूप में जाना जाता था, 2005 से प्रदान किया जाता है, जब इसे अल्बानियाई लेखक इस्माइल कदरे ने जीता था।