ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2021

  • 01 Jul 2021

9 जून, 2021 को लंदन स्थित इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) द्वारा दुनिया के रहने योग्य शहरों (World’s Most Liveable Cities) का वार्षिक सर्वेक्षण 'ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2021’ (global liveability index 2021) जारी किया गया।

महत्वपूर्ण तथ्य: लिवेबिलिटी इंडेक्स में पिछले एक साल में व्यक्तिगत जीवन शैली के सामने पेश की गई चुनौतियों का आकलन करने के लिए दुनिया भर में 140 शहरों का परीक्षण किया गया है।

  • सूचकांक पांच व्यापक श्रेणियों में फैले 30 से अधिक गुणात्मक और मात्रात्मक कारकों को ध्यान में रखता है- स्थिरता (25%), स्वास्थ्य सेवा (20%), संस्कृति और पर्यावरण (25%), शिक्षा (10%), और बुनियादी ढांचा (20%)।
  • कोविड -19 को तेजी से नियंत्रित करने की क्षमता के कारण न्यूजीलैंड के शहर ऑकलैंड को लिवेबिलिटी रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ स्थान दिया गया है।
  • सीरिया में चल रहे गृहयुद्ध के प्रभाव के कारण दमिश्क दुनिया का सबसे कम रहने योग्य शहर है।

दुनिया के 10 सबसे अधिक रहने योग्य शहर: 1- ऑकलैंड (न्यूजीलैंड), 2- ओसाका (जापान), 3- एडिलेड (ऑस्ट्रेलिया), 4- वेलिंगटन (न्यूजीलैंड), 5- टोक्यो (जापान), 6- पर्थ (ऑस्ट्रेलिया), 7- ज्यूरिख (स्विट्जरलैंड), 8- जिनेवा (स्विट्जरलैंड), 9- मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया), 10- ब्रिस्बेन (ऑस्ट्रेलिया)।

  • 1946 में स्थापित इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) इकोनॉमिस्ट ग्रुप का अनुसंधान और विश्लेषण प्रभाग है। यह अनुसंधान और विश्लेषण करके पूर्वानुमान और सलाहकार सेवाएं प्रदान करता है।