हीट डोम

  • 03 Jul 2021

कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका के कुछ हिस्सों में अत्यधिक तापमान से सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है। तापमान में अचानक वृद्धि के पीछे की वजह एक जलवायु स्थिति ‘हीट डोम’ (Heat dome) है।

महत्वपूर्ण तथ्य: नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) के अनुसार, हीट डोम की स्थिति तब होती है, जब वायुमंडल गर्म समुद्री हवा को ढक्कन या टोपी की तरह ढक लेता है।

  • हीट डोम तब शुरू होता है, जब समुद्र के तापमान में जबरदस्त बदलाव होता है। एनओएए के अनुसार, संवहन के रूप में जानी जाने वाली प्रक्रिया में, प्रवणता (gradient) अधिक गर्म हवा का कारण बनती है, जो समुद्र की सतह से गर्म होकर ऊपर की ओर उठती है।
  • वायुमंडल का उच्च दबाव गर्म हवा को नीचे की ओर धकेलता है। इसके चलते गर्म हवा वातावरण में फैलने लगती है, जिसके परिणामस्वरूप ग्रीष्म लहर (heat wave) की स्थिति पैदा होती है। एक हीट डोम आमतौर पर एक सप्ताह तक रहता है।