राष्ट्रीय बौद्धिक दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान

  • 03 Jul 2021

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने 9 जून, 2021 को 'राष्ट्रीय बौद्धिक दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान' (National Institute for the Empowerment of Persons with Intellectual Disabilities- NIEPID), सिकंदराबाद के डॉ. बी.आर. अम्बेडकर भवन (छात्रावास भवन) का वर्चुअली उद्घाटन किया।

  • मनोविकासनगर, सिकंदराबाद में स्थित 'राष्ट्रीय बौद्धिक दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान' (NIEPID) को वर्ष 1984 में स्थापित किया गया था। इसे पूर्व में राष्ट्रीय मानसिक विकलांग संस्थान के रूप में जाना जाता था।
  • यह दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत एक स्वायत्त निकाय है।
  • राष्ट्रीय हित में बौद्धिक दिव्यांगजनों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने के लिए समर्पित NIEPID बौद्धिक दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने के लिए क्षमता निर्माण में उत्कृष्टता प्राप्त करने का प्रयास करता है।
  • NIEPID के तीन क्षेत्रीय केंद्र नोएडा/नई दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में स्थित हैं। NIEPID मॉडल विशेष शिक्षा केंद्र नोएडा/नई दिल्ली में स्थित है।