रेबेका ग्रिनस्पैन को अंकटाड के महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया

  • 03 Jul 2021

कोस्टा रिका की अर्थशास्त्री रेबेका ग्रिनस्पैन को व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन- अंकटाड (UNCTAD) के महासचिव पद के लिए नियुक्त किया गया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 11 जून, 2021 को उनके नामांकन को मंजूरी दी।

  • वे UNCTAD का नेतृत्व करने वाली पहली महिला और मध्य अमेरिकी होंगी।
  • रेबेका ग्रिनस्पैन 2014 से इबेरो-अमेरिकन जनरल सेक्रेटेरिएट (Ibero-American General Secretariat) की महासचिव रही हैं। यह सचिवालय इबेरो-अमेरिकन शिखर सम्मेलन (Ibero-American Summits) की तैयारियों का समर्थन करता है।
  • उन्होंने 2010 से 2014 तक संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के उप-प्रशासक के रूप में भी काम किया है। इसके अलावा उन्होंने लैटिन अमेरिका और कैरिबियन के लिए UNDP के क्षेत्रीय निदेशक के रूप में भी काम किया है।
  • वे 1994 से 1998 तक कोस्टा रिका की उपराष्ट्रपति भी रह चुकी हैं।
  • UNCTAD को 1964 में स्थायी अंतर सरकारी निकाय के रूप में स्थापित किया गया था। यह संयुक्त राष्ट्र सचिवालय का एक हिस्सा है जो व्यापार, निवेश और विकास संबंधी मुद्दों से संबंधित है। इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में स्थित है।