पुलित्जर पुरस्कार 2021

  • 03 Jul 2021

अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टिंग 'बजफीड न्यूज' (BuzzFeed News) की भारतीय मूल की पत्रकार मेघा राजगोपालन को अन्य दो योगदानकर्ताओं के साथ 11 जून, 2021 को नवीन खोजी रिपोर्टों के लिए पुलित्जर पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है।

  • मेघा ने अशांत शिनजियांग क्षेत्र में सैकड़ों हजारों मुसलमानों को हिरासत में लेने के लिए चीन द्वारा गुप्त रूप से बनाए गए जेलों और सामूहिक नजरबंदी शिविरों के एक विशाल बुनियादी ढांचे को उजागर किया।
  • 'टैम्पा बे टाइम्स' के भारतीय मूल के पत्रकार नील बेदी ने स्थानीय रिपोर्टिंग के लिए पुलित्जर पुरस्कार जीता। बेदी को कैथलीन मैक्ग्रोरी के साथ एक सीरीज के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, इसमें अधिकारियों की उस पहल को उजागर किया गया है, जिसमें भविष्य के अपराध संदिग्ध लोगों की पहचान करने के लिए कंप्यूटर मॉडलिंग का उपयोग किया गया था।

पुलित्जर पुरस्कार: पुलित्जर पुरस्कार संयुक्त राज्य अमेरिका के भीतर समाचार पत्र, पत्रिका और ऑनलाइन पत्रकारिता, साहित्य और संगीत रचना में उपलब्धियों के लिए एक पुरस्कार है। इसकी स्थापना 1917 में जोसेफ पुलित्जर की वसीयत के प्रावधानों के द्वारा की गई थी।

  • पुलित्जर पुरस्कार प्रतिवर्ष इक्कीस श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं। बीस श्रेणियों में, प्रत्येक विजेता को एक प्रमाण पत्र और 15,000 डॉलर नकद पुरस्कार प्रदान किया जाता है। सार्वजनिक सेवा श्रेणी में विजेता को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाता है।