आठ राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति

  • 08 Jul 2021

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 6 जुलाई, 2021 को आठ राज्यों के राज्यपाल नियुक्त किए।

  • ‘थावरचंद गहलोत’ को ‘कर्नाटक’ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले केंद्रीय सामाजिक आधिकारिता मंत्रालय का कार्यभार देख रहे थे।
  • विशाखापत्तनम से पूर्व लोक सभा सदस्य ‘डॉ. हरि बाबू कंभमपति’ को ‘मिजोरम’, गुजरात से बीजेपी नेता ‘मंगूभाई छगनभाई पटेल’ को ‘मध्य प्रदेश’ तथा गोवा विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष ‘राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर’ को ‘हिमाचल प्रदेश’ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  • मिजोरम के राज्यपाल ‘पी.एस. श्रीधरन पिल्लई’ का तबादला करके ‘गोवा’ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  • हरियाणा के राज्यपाल ‘सत्यदेव नारायण आर्य’ का तबादला करके ‘त्रिपुरा’ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  • त्रिपुरा के राज्यपाल ‘रमेश बैस’ का तबादला करके ‘झारखंड’ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ‘बंडारू दत्तात्रेय’ का तबादला करके ‘हरियाणा’ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।