दुनिया का पहला कार्बन सीमा कर
- 16 Jul 2021
 
यूरोपीय आयोग 14 जुलाई, 2021 को अपने नए जलवायु लक्ष्य को पूरा करने के लिए एक कार्यक्रम के हिस्से के रूप में कार्बन-गहन स्टील, एल्यूमीनियम, सीमेंट, उर्वरक और बिजली के आयात पर 'दुनिया के पहले कार्बन सीमा कर' (world’s first carbon border tax) की योजना लेकर आयी है।
महत्वपूर्ण तथ्य: आयोग के अनुसार सीमा शुल्क को 2026 से चरणबद्ध किया जाना चाहिए। सीमा कर को यूरोपीय उद्योगों को विदेशों में उन प्रतियोगियों से बचाने के लिए डिजाइन किया गया है, जिनके निर्माता कार्बन उत्सर्जन के लिए शुल्क नहीं लिए जाने के कारण कम लागत पर उत्पादन कर सकते हैं।
- प्रस्ताव के तहत, 2023-25 से एक बदलाव के चरण (transitional phase) में बिजली आयात करने वालों सहित आयातकों को अपने उत्सर्जन की निगरानी और रिपोर्ट करने की आवश्यकता होगी।
 - आयातकों को उनके द्वारा आयात किए जाने वाले सामानों में सन्निहित कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन के टन भार को वर्णित करने वाले डिजिटल प्रमाणपत्र खरीदने की आवश्यकता होगी।
 - प्रमाण पत्र की कीमत यूरोपीय संघ के कार्बन बाजार में प्रत्येक सप्ताह नीलाम किए जाने वाले परमिट की औसत कीमत पर आधारित होगी।
 
    सामयिक खबरें
                            
                            
सामयिक खबरें
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                        
                                                                
                                                                
                                                                 
                                            
                        
                सामयिक खबरें
    राष्ट्रीय
                                        
                                        
                                        
                                            
                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                            - राजनीति और प्रशासन
 - अवसंरचना
 - आंतरिक सुरक्षा
 - आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
 - कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
 - कार्यकारी और न्यायपालिका
 - कार्यक्रम और योजनाएँ
 - कृषि
 - गरीबी और भूख
 - जैवविविधता संरक्षण
 - पर्यावरण
 - पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
 - पारदर्शिता और जवाबदेही
 - बैंकिंग व वित्त
 - भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
 - भारतीय अर्थव्यवस्था
 - रक्षा और सुरक्षा
 - राजव्यवस्था और शासन
 - राजव्यवस्था और शासन
 - रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
 - विज्ञान और प्रौद्योगिकी
 - शिक्षा
 - सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
 - सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
 - स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
 




