ब्रायम भारतीएंसिस

  • 16 Jul 2021

पंजाब के केंद्रीय विश्वविद्यालय के भारतीय ध्रुवीय जीवविज्ञानियों ने अंटार्कटिका में लारसेमैन हिल्स (Larsemann Hills) में ‘काई’ (Moss) की एक देशी प्रजाति की खोज की है।

  • भारत और भारतीय अंटार्कटिक स्टेशन ‘भारती’ के नाम पर इस प्रजाति का नाम ‘ब्रायम भारतीएंसिस’ (Bryum bharatiensis) रखा गया है।
  • 1981 में शुरू हुए भारतीय अंटार्कटिक मिशन के चार दशकों में पहली बार किसी पादप प्रजाति की खोज की गई है।
  • तीसरे भारतीय अभियान (1983-84) के दौरान अंटार्कटिका में दक्षिण गंगोत्री नाम का पहला स्थायी भारतीय स्टेशन स्थापित किया गया था, लेकिन बर्फ की चादर में डूबे हुए स्टेशन को 1990 में त्याग दिया गया। मैत्री स्टेशन 1989 में जबकि भारती स्टेशन 2012 में चालू किया गया था। ये दोनों वर्तमान में चालू हैं।