महाराष्ट्र इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2021

  • 17 Jul 2021

महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने 13 जुलाई, 2021 को महाराष्ट्र इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2021 की घोषणा की।

उद्देश्य: बैटरी चालित इलेक्ट्रिक वाहन को अपनाने में तेजी लाना ताकि वे 2025 तक नए वाहन पंजीकरण में 10% का योगदान दें।

  • मुंबई, पुणे, नागपुर, औरंगाबाद, अमरावती और नासिक में 2025 तक सार्वजनिक परिवहन में 25% इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रयोग किया जाएगा;
  • 2025 तक महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम के बेड़े के 15% को इलेक्ट्रिक वाहनों में परिवर्तित किया जाएगा।
  • शहरी क्षेत्रों और राजमार्गों में 2,500 चार्जिंग स्टेशन स्थापित किये जायेंगे।
  • अप्रैल 2022 से, प्रमुख शहरों में चलने वाले सभी नए सरकारी वाहन इलेक्ट्रिक होंगे।
  • नीति के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों के खरीदारों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। दोपहिया वाहन खरीदने वालों को 10,000 रुपये, तिपहिया के लिए 30,000 रुपये, चौपहिया के लिए 1,50,000 रुपये और ई-बसों के लिए 20 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।