राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान की सह-संस्थापक गीरा साराभाई का निधन

  • 17 Jul 2021

अहमदाबाद स्थित प्रसिद्ध राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (National Institute of Design -NID) की सह-संस्थापक और भारत में डिजाइन शिक्षा में अग्रणी भूमिका निभाने वाली गीरा साराभाई का 15 जुलाई, 2021 को अहमदाबाद में निधन हो गया। वे 97 वर्ष की थीं।

  • अपने भाई गौतम साराभाई के साथ, उन्होंने NID की स्थापना की और इसका शैक्षणिक पाठ्यक्रम भी तैयार किया।
  • NID के अलावा, भारत के सबसे प्रसिद्ध निजी संग्रहालयों में से एक कैलिको संग्रहालय (Calico Museum) की स्थापना में भी गीरा और गौतम दोनों शामिल थे। कैलिको उनके पिता अंबालाल साराभाई द्वारा संचालित कपड़ा मिलों में से एक थी।

राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान: NID को 1961 में अहमदाबाद में राष्ट्रीय औद्योगिक डिजाइन संस्थान के रूप में स्थापित किया गया था और तब से डिजाइन शिक्षा, अभ्यास और अनुसंधान के लिए एक केंद्र रहा है। इसके दो अन्य परिसर गांधीनगर और बेंगलुरू में हैं।

  • NID अहमदाबाद वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में एक स्वायत्त संस्थान है। राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान अधिनियम 2014 के तहत इसे 'राष्ट्रीय महत्व का संस्थान' घोषित किया गया है।
  • वर्तमान में अन्य राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान हरियाणा (कुरुक्षेत्र), आंध्र प्रदेश, असम (जोरहाट) और मध्य प्रदेश (भोपाल) में हैं।