पुरी नल द्वारा गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने वाला भारत का पहला शहर बना

  • 30 Jul 2021

पुरी 24 घंटे सातों दिन सीधे नल से उच्च गुणवत्ता वाला पेयजल उपलब्ध कराने वाला भारत का पहला शहर बन गया है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 26 जुलाई, 2021 को पुरी में 'ड्रिंक फ्रॉम टैप प्रोजेक्ट' (Drink from Tap project) का उद्घाटन किया।

  • भारत के किसी भी महानगर में अभी तक ऐसी सुविधा नहीं है। इस तरह की सुविधाएं केवल लंदन, न्यूयॉर्क और सिंगापुर जैसे विश्व स्तरीय शहरों में उपलब्ध हैं।
  • इस परियोजना से पुरी के 2.5 लाख नागरिकों और हर साल आने वाले 2 करोड़ पर्यटकों को लाभ होगा। उन्हें पानी की बोतल लेकर इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। इससे पुरी पर अब 400 मीट्रिक टन प्लास्टिक कचरे का बोझ नहीं पड़ेगा।
  • पुरी में 400 स्थानों पर पानी के फव्वारे विकसित किए गए हैं।
  • इसी तरह की एक परियोजना ओडिशा के 16 अन्य शहरी केंद्रों में कार्यान्वयन के विभिन्न चरणों में है।