राकेश अस्थाना दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त नियुक्त

  • 30 Jul 2021

सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक राकेश अस्थाना को दिल्ली पुलिस का आयुक्त नियुक्त किया गया है। उन्होंने 28 जुलाई, 2021 को पदभार ग्रहण किया।

  • गुजरात कैडर के 1984 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अस्थाना को सेवानिवृत्त होने से तीन दिन पहले दिल्ली पुलिस प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • इससे पहले सरकार ने 30 जून, 2021 को एस एन श्रीवास्तव के सेवानिवृत्त होने के बाद बालाजी श्रीवास्तव को दिल्ली पुलिस का अतिरिक्त प्रभार दिया था।
  • भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के महानिदेशक एस.एस. देसवाल अब सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक के पद का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।