टोमैटो लीफ कर्ल नई दिल्ली वायरस

  • 18 Aug 2021

अगस्त 2021 में राष्ट्रीय पादप जीनोम अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने टमाटर के पौधे की पत्तियों के मुड़ जाने वाले ‘टोमैटो लीफ कर्ल नई दिल्ली वायरस’ (Tomato leaf curl New Delhi virus:ToLCNDV) के विरुद्ध रोग प्रतिरोधी टमाटर की प्रजाति (resistant tomato cultivar) द्वारा अपनाई गई प्रतिरक्षा रणनीति की जानकारी दी।

महत्वपूर्ण तथ्य: टमाटर के पत्तों के मुड़ जाने वाले ToLCNDV के संक्रमण से दुनिया भर में टमाटर की उपज में भारी नुकसान होता है।

  • ToLCNDV के खिलाफ प्रतिरोध (R) जीन के बारे में जानकारी के अभाव ने तेजी से फैलने वाले इस रोगजनक वायरस के कारण फसल सुधार की गति को काफी धीमा कर दिया है।
  • ToLCNDV और संबंधित वायरस के खिलाफ एंटीवायरल (विषाणु रोधी) जीन की पहचान करने के लिए कई प्रयास किए गए हैं।
  • जैव प्रौद्योगिकी विभाग के स्वायत्त संस्थान, राष्ट्रीय पादप जीनोम अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने ToLCNDV के खिलाफ प्रतिरोधी टमाटर की खेती द्वारा अपनाई गई एक प्रभावी रक्षा रणनीति के बारे में जानकारी दी है।
  • यह उस Sw5a (R gene) का उपयोग करता करता है, जो इस वायरस के प्रसार को प्रतिबंधित करने के लिए ToLCNDV के विषाणु प्रभावकर्ता ‘एसी4 प्रोटीन’ (AC4 protein) की पहचान करता है।