पी.टी. उषा के कोच ओ.एम. नांबियार का निधन

  • 21 Aug 2021

भारत की महान धाविका पीटी उषा के कोच (प्रशिक्षक) ओ.एम. नांबियार का 19 अगस्त, 2021 को कोझीकोड के पय्योली में निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे।

  • भारत के सबसे प्रसिद्ध प्रशिक्षकों में से एक, नांबियार ने 1976 में बहुत कम उम्र में उषा को कन्नूर स्पोर्ट्स डिवीजन में कोचिंग देना शुरू कर दिया था।
  • उनके मार्गदर्शन में, उषा का सबसे अच्छा प्रदर्शन 1984 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक में 400 मीटर बाधा दौड़ में था, जहां वे एक सेकंड के सौवें हिस्से से कांस्य पदक से चूक गई थी।
  • पीटी उषा के अलावा उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले जिन एथलीटों को तैयार किया, उनमें शाइनी विल्सन (चार बार की ओलंपियन और 800 मीटर में 1985 की एशियाई चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता) और वंदना राव प्रमुख हैं।
  • नांबियार को 1985 में द्रोणाचार्य पुरस्कार और 2021 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।