काजिंद -21

  • 26 Aug 2021

  • सैन्य कूटनीति के हिस्से के रूप में और कजाकिस्तान के साथ बढ़ते रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए, भारत-कजाकिस्तान संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास का 5वां संस्करण, 'काजिंद -21' (KAZIND-21) 30 अगस्त से 11 सितंबर, 2021 तक प्रशिक्षण नोड, आइशा बीबी, कजाकिस्तान में आयोजित किया जाएगा।
  • यह अभ्यास दोनों सेनाओं के बीच एक संयुक्त प्रशिक्षण है, जो भारत और कजाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देगा।
  • भारतीय सेना की टुकड़ी का प्रतिनिधित्व बिहार रेजिमेंट की एक बटालियन द्वारा किया जायेगा, जबकि कजाकिस्तान सेना का प्रतिनिधित्व एक कंपनी समूह द्वारा किया जाएगा।
  • यह अभ्यास भारत और कजाकिस्तान के सशस्त्र बलों को संयुक्त राष्ट्र के अधिदेश के तहत पर्वतीय, ग्रामीण परिदृश्य में विद्रोह रोधी / आतंकवाद निरोधी अभियान के लिए प्रशिक्षित करेगा।
  • अभ्यास भारत और कजाकिस्तान के सशस्त्र बलों के बीच आपसी विश्वास, अंतर-संचालन को मजबूत करेगा और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने में सक्षम करेगा।