पूर्वोत्तर क्षेत्र विद्युत प्रणाली सुधार परियोजना

  • 10 Sep 2021

केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने 27 अगस्त, 2021 को त्रिपुरा में नवनिर्मित 132/33/11 किलोवाट के मोहनपुर सब-स्टेशन का उद्घाटन किया।

महत्वपूर्ण तथ्य: त्रिपुरा के लिए इस सब-स्टेशन का निर्माण पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड) द्वारा 'पूर्वोत्तर क्षेत्र विद्युत प्रणाली सुधार परियोजना' (North Eastern Region Power System Improvement Project: NERPSIP) के तहत किया गया है।

  • पावरग्रिड विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के तहत एक महारत्न केन्द्रीय सार्वजनिक उपक्रम (CPSU) है।
  • NERPSIP भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय की एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना योजना है, जिसकी परिकल्पना देश के पूर्वोत्तर के आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए की गई है।
  • NERPSIP छ: लाभार्थी पूर्वोत्तर राज्यों असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा के लिए पावरग्रिड के माध्यम से कार्यान्वित की जा रही है।
  • परियोजना का मुख्य उद्देश्य पूर्वोत्तर क्षेत्र के समग्र आर्थिक विकास के लिए भारत सरकार की प्रतिबद्धता और पूर्वोत्तर क्षेत्र में अंतर-राज्यीय पारेषण (ट्रांसमिशन) और वितरण बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है।