'आयुष आपके द्वार' अभियान

  • 10 Sep 2021

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने 3 सितंबर, 2021 को मुंबई से 'आयुष आपके द्वार' अभियान की शुरुआत की।

  • आयुष मंत्रालय ने देश भर में 45 से अधिक स्थानों से ‘आयुष आपके द्वार’ अभियान शुरू किया है।
  • अभियान का उद्देश्य एक वर्ष में 75 लाख घरों में पौधारोपण के लिए औषधीय पौधे वितरित करना है।
  • इन औषधीय पौधों में तेजपत्ता, स्टीविया (Stevia), अशोक, गिलोय, अश्वगंधा, लेमनग्रास, तुलसी, सर्पगंधा और आंवला शामिल हैं।