इंडिया रैंकिंग 2021

  • 15 Sep 2021

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 9 सितंबर, 2021 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क द्वारा तैयार की गई ‘इंडिया रैंकिंग 2021’ (India Rankings 2021) जारी की।

महत्वपूर्ण तथ्य: इंडिया रैंकिंग 2021 भारत में उच्च शिक्षण संस्थानों की इंडिया रैंकिंग का लगातार छठा संस्करण है। इस रैंकिंग की शुरुआत 2016 में हुई थी।

  • ‘आईआईटी मद्रास’ ने लगातार तीसरे वर्ष सभी श्रेणी के साथ-साथ इंजीनियरिंग में पहला स्थान बरकरार रखा है।
  • ‘भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरू’ ने पहली बार इंडिया रैंकिंग 2021 में शुरू की गई विश्वविद्यालय के साथ-साथ अनुसंधान संस्थान श्रेणी में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
  • प्रबंधन विषय में ‘भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद’ शीर्ष पर है और ‘अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली’ लगातार चौथे वर्ष चिकित्सा क्षेत्र में शीर्ष स्थान पर है।
  • ‘जामिया हमदर्द’ फार्मेसी विषय में लगातार तीसरे साल सूची में सबसे शीर्ष स्थान पर है।
  • ‘मिरांडा कॉलेज’ ने लगातार पांचवें साल कॉलेजों में पहला स्थान बरकरार रखा है।
  • वास्तुकला विषय में आईआईटी खड़गपुर को पीछे छोड़ते हुए ‘आईआईटी रुड़की’ पहली बार शीर्ष स्थान पर है।
  • ‘नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बैंगलोर’ ने लगातार चौथे वर्ष विधि (law) के लिए अपना पहला स्थान बरकरार रखा है।
  • कॉलेजों की रैंकिंग में पहले 10 कॉलेजों में दिल्ली के पांच कॉलेजों ने जगह बनाई है।
  • मणिपाल कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज, मणिपाल ने ‘दंत चिकित्सा’ श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया।