सारागढ़ी का युद्ध

  • 20 Sep 2021

12 सितंबर, 2021 को सारागढ़ी के युद्ध की 124वीं वर्षगांठ थी।

महत्वपूर्ण तथ्य: सारागढ़ी के युद्ध को दुनिया के सैन्य इतिहास के सबसे बेहतरीन अंतिम समय तक लड़े गए युद्धों में से एक माना जाता है।

  • सारागढ़ी का युद्ध 12 सितंबर, 1897 को ब्रिटिश इंडिया आर्मी के 21 सिख सैनिकों और लगभग 10,000 अफगानों के बीच लड़ा गया था।
  • 21 सिख सैनिकों ने अफगानी अफरीदी और ओरकजई आदिवासियों के खिलाफ मोर्चा संभाला था, लेकिन वे सात घंटे तक ही किले पर कब्जा करने में सफल रहे थे।
  • हवलदार ईशर सिंह के नेतृत्व में 36 सिख बटालियन (अब भारतीय सेना की चौथी बटालियन के रूप में जानी जाती है) के सैनिकों ने अपनी अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ी, जिसमें 200 आदिवासियों की मौत हो गई और 600 घायल हो गए थे।
  • 'सारागढ़ी' लॉकहार्ट (Lockhart) किले और गुलिस्तान किले के बीच संचार टावर था।
  • पाकिस्तान में बीहड़ उत्तर पश्चिम सीमा प्रांत (NWFP) (अब पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में है) में इन दो किलों का निर्माण महाराजा रणजीत सिंह द्वारा किया गया था, लेकिन अंग्रेजों ने इनका नाम बदल दिया था।

अन्य तथ्य: 2019 में रिलीज अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म 'केसरी' सारागढ़ी के युद्ध पर आधारित है। इस फिल्म में 'हवलदार ईशर सिंह' की भूमिका अभिनेता ‘अक्षय कुमार’ ने निभाई थी।

  • पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 'सारागढ़ी एंड द डिफेंस ऑफ द सामना फोर्ट्स: द थर्टी सिक्स्थ सिख इन द तिराह कैम्पेन' नामक पुस्तक का लेखन किया है।