राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर विश्वविद्यालय

  • 20 Sep 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 सितंबर, 2021 को अलीगढ़ में 'राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय' की आधारशिला रखी।

  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राजा महेंद्र प्रताप सिंह की स्मृति और सम्मान में अलीगढ़ की कोल तहसील के ग्राम लोढ़ा और गांव मुसेपुर करीम जरौली में कुल 92 एकड़ से अधिक क्षेत्र में विश्वविद्यालय की स्थापना की जा रही है।
  • 1886 में उत्तर प्रदेश के हाथरस में शाही परिवार में जन्मे राजा महेंद्र प्रताप सिंह एक समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी थे।
  • 'मोहम्मडन एंग्लो-ओरिएंटल कॉलेज' (अब अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय) के पूर्व छात्र रहे सिंह ने कॉलेज के साथी छात्रों के साथ 1911 के 'बाल्कन युद्ध' में भी भाग लिया था।
  • ब्रिटिश अधिकारियों द्वारा वांछित होने के कारण वे 1914 में घर छोड़कर जर्मनी चले गए थे और लगभग 33 वर्षों तक निर्वासन में रहे।
  • वे 1915 में अफगानिस्तान में पहली अनंतिम निर्वासित भारत सरकार के गठन के लिए प्रसिद्ध थे। उन्हें 1932 में नोबल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था।
  • स्वतंत्रता के बाद, वे 1957 में मथुरा लोक सभा सीट से तत्कालीन जनसंघ (और बाद में भाजपा) के उम्मीदवार अटल बिहारी वाजपेयी को हराकर संसद के लिए चुने गए थे। 1979 में उनका निधन हो गया था।