ICRISAT ने जीता अफ्रीका खाद्य पुरस्कार 2021

  • 20 Sep 2021

8 सितंबर, 2021 को 'अंतरराष्ट्रीय अर्ध-शुष्क उष्णकटिबंधीय फसल अनुसंधान संस्थान' (ICRISAT) को उप-सहारा अफ्रीका में 13 देशों में ‘खाद्य सुरक्षा में सुधार करने वाले कार्य’ के लिए 'अफ्रीका खाद्य पुरस्कार 2021' से सम्मानित किया गया है।

  • 2007 और 2019 के बीच, ICRISAT ने 'ट्रॉपिकल लेग्यूम्स प्रोजेक्ट' (Tropical Legumes Project) का नेतृत्व किया।
  • इस परियोजना ने 266 उन्नत फलियां किस्म और लगभग आधा मिलियन टन बीज विकसित किए, जिसमें लोबिया, अरहर, चना, सेम, मूंगफली और सोयाबीन शामिल हैं।

ICRISAT: यह एक गैर-लाभकारी, गैर-राजनीतिक सार्वजनिक अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान संगठन है, जो एशिया और उप-सहारा अफ्रीका में विकास के लिए दुनिया भर में भागीदारों की एक विस्तृत शृंखला के साथ कृषि अनुसंधान करता है। इसका वैश्विक मुख्यालय हैदराबाद के पास पाटनचेरु में स्थित है।

पुरस्कार के बारे में: अफ्रीका खाद्य पुरस्कार उत्कृष्ट अफ्रीकी व्यक्तियों और संस्थानों को निम्न क्षेत्रों में अग्रणी प्रयासों के लिए पुरस्कृत करता है-

  • अफ्रीका की खाद्य प्रणालियों का परिवर्तन; टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना; आय बढ़ाने हेतु छोटे किसानों के लिए समर्थन; जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के मद्देनजर लचीलापन; और उच्च गुणवत्ता वाले कृषि आदानों (inputs), ज्ञान और उपकरणों तक पहुंच।
  • अफ्रीका खाद्य पुरस्कार समिति द्वारा दिए जाने वाले इस पुरस्कार की राशि 100,000 डॉलर है।