नया क्वाड आर्थिक फोरम

  • 25 Oct 2021

भारत, इजरायल, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और संयुक्त राज्य अमेरिका ने 18 अक्टूबर, 2021 को एक 'नया क्वाड आर्थिक फोरम' (New quadrilateral economic forum) लॉन्च करने का फैसला किया है।

उद्देश्य: आर्थिक सहयोग के लिए एक अंतरराष्ट्रीय फोरम स्थापित करना।

महत्वपूर्ण तथ्य: यह नया क्वाड फोरम अब्राहम समझौते के बाद अमेरिका-इजरायल-यूएई के बीच चल रहे सहयोग और तब से शुरू किए गए भारत-इजरायल-यूएई सहयोग पर आधारित है।

  • 2020 में अब्राहम समझौते के तहत यूएई और इजरायल ने राजनयिक संबंध स्थापित किए थे।

फोकस क्षेत्र: नया समूह मध्य पूर्व और एशिया में आर्थिक और राजनीतिक सहयोग का विस्तार करेगा, जिसमें व्यापार, जलवायु परिवर्तन का मुकाबला, ऊर्जा सहयोग और समुद्री सुरक्षा बढ़ाना शामिल है।

  • नया समूह विशेष रूप से "परिवहन, प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में संयुक्त बुनियादी ढांचा परियोजनाओं" की संभावनाओं की तलाश करेगा।