वाराणसी सार्वजनिक परिवहन में रोपवे सेवा शुरू करने वाला पहला भारतीय शहर बन जाएगा
- 26 Oct 2021
वाराणसी जल्द ही सार्वजनिक परिवहन में रोपवे सेवाओं का उपयोग करने वाला पहला भारतीय शहर बन जाएगा।

(Image Source: Times of India)
- सार्वजनिक परिवहन रोपवे कैंट रेलवे स्टेशन (वाराणसी जंक्शन) से चर्च स्क्वायर (गोदौलिया) तक यातायात की भीड़ को कम करने के लिए बनाया जाना प्रस्तावित है।
- सार्वजनिक परिवहन के लिए रोपवे का उपयोग करने वाला बोलीविया और मैक्सिको सिटी के बाद भारत दुनिया का तीसरा देश होगा और वाराणसी पहला शहर होगा।
- इस पायलट प्रोजेक्ट को जापान में क्योटो की तर्ज पर अत्याधुनिक तरीके से विकसित किया जा रहा है।
- रोपवे से महज 15 मिनट में 4.2 किमी. का सफर तय किया जा सकेगा।
- परियोजना की लागत 424 करोड़ रुपये है, जिसे केंद्र और राज्य सरकार के बीच 80:20 मे विभाजित किया जाएगा।


