आधार हैकाथॉन 2021

  • 26 Oct 2021

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) 28 से 31 अक्टूबर, 2021 तक युवा नवोन्मेषकों पर लक्षित 'आधार हैकथॉन 2021' नामक एक हैकथॉन की मेजबानी कर रहा है।

(Image Source: PIB)

  • हैकाथॉन में भारत के सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्र प्रतिभाग कर सकते हैं। टीम के हिस्से के रूप में अधिकतम 5 सदस्य हो सकते हैं।
  • आधार हैकाथॉन 2021 दो विषयों पर आधारित है। पहला विषय "नामांकन और अपडेट" (Enrolment and Update) से संबंधित है, जो अनिवार्य रूप से निवासियों द्वारा अपना पता अपडेट करते समय सामना की जाने वाली कुछ वास्तविक चुनौतियों को कवर करता है।
  • हैकथॉन का दूसरा विषय यूआईडीएआई द्वारा पेश किए गए "पहचान और प्रमाणीकरण" समाधान से संबंधित है। इस विषय के तहत, UIDAI आधार संख्या या किसी भी जनसांख्यिकीय जानकारी को साझा किए बिना पहचान साबित करने के लिए अभिनव समाधान की तलाश रहा है।