कुशीनगर जनसांख्यिकी

  • 26 Oct 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 अक्टूबर, 2021 को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया।

महत्वपूर्ण तथ्य: कुशीनगर में बुद्ध ने 483 ईसा पूर्व में महापरिनिर्वाण प्राप्त किया था और इसलिए यह एक अंतरराष्ट्रीय बौद्ध तीर्थस्थल है। हालाँकि, यहाँ पर बौद्धों की बहुत कम आबादी है।

  • भारत की जनगणना 2011 के अनुसार, कुशीनगर जिले की 35.64 लाख आबादी में से अधिकांश हिंदू (29.28 लाख), उसके बाद मुस्लिम (6.20 लाख), और ईसाई (5,006) थे।
  • जिले की बौद्ध आबादी सिर्फ 4,619, या कुल आबादी का मात्र 0.12% थी।
  • उत्तर प्रदेश के दस अन्य जिलों - खीरी, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, सुल्तानपुर, बस्ती, मैनपुरी, जौनपुर, प्रतापगढ़, हरदोई और आजमगढ़ में कुशीनगर की तुलना में अधिक बौद्ध आबादी है।
  • खीरी, जो 3 अक्टूबर को चार विरोध प्रदर्शन करने वाले किसानों सहित आठ लोगों की मौत के लिए चर्चा में रहा, 2011 में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में सबसे बड़ी बौद्ध आबादी (18,454) वाला जिला था।
  • नवीनतम उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार प्रति व्यक्ति जिला घरेलू उत्पाद (District Domestic Product) के मामले में, कुशीनगर 2019-20 में उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में 61वें स्थान पर था।
  • तृतीयक क्षेत्र (सेवाओं) ने जिले के घरेलू उत्पाद में लगभग 50% का योगदान दिया है।