राष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम

  • 29 Oct 2021

भारतीय नौसेना में 34 साल के शानदार करियर के बाद कमोडोर अमित रस्तोगी (सेवानिवृत्त) ने 18 अक्टूबर, 2021 को राष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम (National Research Development Corporation: NRDC) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है।

  • NRDC, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग का एक लोक उद्यम है। यह विभिन्न राष्ट्रीय अनुसंधान एवं विकास संस्थानों से निकलने वाली प्रौद्योगिकियों के विकास, संवर्धन और हस्तांतरण में कार्यरत है।
  • राष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम (NRDC) की स्थापना 1953 में भारत सरकार द्वारा की गई थी।
  • NRDC का प्राथमिक उद्देश्य विभिन्न राष्ट्रीय अनुसंधान एवं विकास संस्थानों / विश्वविद्यालयों से निकलने वाली प्रौद्योगिकियों / जानकारियों / आविष्कारों / पेटेंट / प्रक्रियाओं को बढ़ावा देना, विकसित करना और व्यावसायीकरण करना है।