स्पेसएक्स ने भारत में स्थापित की सहायक कंपनी

  • 03 Nov 2021

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क के स्वामित्व वाली 'स्पेसएक्स' ने 1 नवंबर, 2021 को स्थानीय ब्रॉडबैंड परिचालन शुरू करने के लिए भारत में अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी की स्थापना की।

महत्वपूर्ण तथ्य: स्पेसएक्स की सैटेलाइट ब्रॉडबैंड शाखा 'स्टारलिंक' का लक्ष्य भारत में दिसंबर 2022 से ब्रॉडबैंड सेवाएं शुरू करना है, जिसमें 2 लाख सक्रिय टर्मिनल सरकार की अनुमति के अधीन हैं।

  • स्पेसएक्स की भारत में 100 प्रतिशत स्वामित्व वाली इस सहायक कंपनी का नाम 'स्टारलिंक सैटेलाइट कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड' है।
  • कंपनी ने बीटा स्टेज में 50 से 150 मेगाबिट प्रति सेकेंड की रेंज में डेटा स्पीड देने का दावा किया है।
  • कंपनी द्वारा ये ब्रॉडबैंड सेवाएं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रदान की जाएंगी।