डेनमार्क ओपन 2021

  • 03 Nov 2021

24 अक्टूबर, 2021 को डेनमार्क के ओडेंस स्पोर्ट्स पार्क में डेनमार्क के ओलम्पिक चैम्पियन विक्टर एक्सेलसन ने दुनिया के नंबर एक जापान के केंटो मोमोटा को हराकर ‘डेनमार्क ओपन 2021’ (Denmark Open 2021) पुरुष एकल का खिताब अपने नाम किया।

  • जापान की अकाने यामागुची ने दक्षिण कोरिया की आन से-यौंग को हराकर महिला एकल वर्ग में अपना दूसरा खिताब जीता।
  • ओडेंस स्पोर्ट्स पार्क, डेनमार्क में 19 से 24 अक्टूबर, 2021 तक डेनमार्क ओपन 2021 बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई।

अन्य विजेता

पुरुष युगल: विजेता - ताकुरो होकी और यूगो कोबायाशी (दोनों जापान); उपविजेता - किम एस्ट्रुप और एंडर्स स्कारुप रासमुसेन (दोनों डेनमार्क)।

महिला युगल: विजेता - हुआंग डोंगपिंग और झेंग यू (दोनों चीन); उपविजेता - ली सोही और शिन सेउंगचान (दोनों दक्षिण कोरिया)।

मिश्रित युगल: विजेता - युटा वाटानबे और अरिसा हिगाशिनो (दोनों जापान); उपविजेता - डेचापोल पुवारानुक्रोह और सप्सिरी तेरत्तनाचाई (दोनों थाईलैंड)।