रूल ऑफ लॉ इंडेक्स 2021

  • 03 Nov 2021

14 अक्टूबर‚ 2021 को अमेरिका स्थित संस्था ‘वर्ल्ड जस्टिस प्रोजेक्ट’ (World Justice Project) द्वारा ‘रूल ऑफ लॉ इंडेक्स 2021’ (Rule of Law Index 2021) जारी किया गया।

महत्वपूर्ण तथ्य: वर्ष 2009 में शुरू किए गए इस इंडेक्स में 139 देशों तथा क्षेत्राधिकार को शामिल किया गया है।

  • सूचकांक ‘रूल ऑफ लॉ’ के 8 कारकों को शामिल करता है - सरकार की शक्तियों पर प्रतिबंध (Constraints on Government Powers), भ्रष्टाचार का अभाव (Absence of Corruption) पारदर्शी सरकार (Open Government), मूल अधिकार, आदेश और सुरक्षा (Order and Security), नियामक प्रवर्तन (Regulatory Enforcement), सिविल न्याय तथा आपराधिक न्याय।
  • इस सूचकांक में डेनमार्क (स्कोर- 0.90) शीर्ष स्थान पर है। इसके बाद नॉर्वे दूसरे‚ फिनलैंड तीसरे, स्वीडन चौथे तथा जर्मनी पांचवें स्थान पर है।
  • ‘रूल ऑफ लॉ इंडेक्स 2021’ में वेनेजुएला सबसे नीचे 139वें स्थान पर है।

भारत की स्थिति: इस सूचकांक में भारत (स्कोर-0.50) 79वें स्थान पर रहा।

  • भारत के पड़ोसी देशों में नेपाल 70 वें‚ श्रीलंका 76वें‚ बांग्लादेश 124वें तथा पाकिस्तान 130वें स्थान पर है।