ओनाके ओबाव्वा की जयंती

  • 16 Nov 2021

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 11 नवंबर, 2021 को महान कन्नड़ महिला योद्धा ओनाके ओबाव्वा (Onake Obavva) को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि दी।

(Image Source: https://twitter.com/bengalurulive)

  • महिला योद्धा ओनाके ओबाव्वा, ने 18वीं शताब्दी में चित्रदुर्ग में एक मूसल (कन्नड़ में 'ओनाके') के साथ अकेले ही हैदर अली की सेना से लड़ाई लड़ी थी।
  • ओनाके ओबाव्वा के पति चित्रदुर्ग के किले में एक पहरेदार थे।
  • ओबाव्वा को कन्नड़ गौरव का प्रतीक माना जाता है और उन्हें कर्नाटक राज्य की अन्य महिला योद्धाओं जैसे अब्बक्का रानी, केलाडी चेन्नम्मा और कित्तूर चेन्नम्मा के साथ सम्मान दिया जाता है।
  • ओबाव्वा के साहसी कार्यों का वर्णन प्रसिद्ध निर्देशक पुत्तना कनागल ने अपनी 1972 की फिल्म 'नागरहावु' में एक गीत के माध्यम से किया था।