जेसीबी साहित्य पुरस्कार 2021

  • 16 Nov 2021

नवंबर 2021 में मलयालम लेखक एम मुकुंदन की अंग्रेजी में अनुवादित 'दिल्ली: ए सोलिलोक्यी' (Delhi: A Soliloquy) ने 'जेसीबी साहित्य पुरस्कार 2021' (JCB Prize for literature 2021) जीता है।

(Image Source: https://twitter.com/TheJCBPrize/)

  • मूल रूप से मलयालम में लिखी गई इस पुस्तक का अंग्रेजी में अनुवाद फातिमा ई.वी. और नंदकुमार के. द्वारा किया गया।
  • एस हरीश की 'मस्टाश' (Moustache) (2020) और बेन्यामिन की 'जैस्मीन डेज' (2018) के बाद जेसीबी पुरस्कार जीतने वाला यह तीसरा अनुवाद है।
  • पुरस्कार के बारे में: 25 लाख रुपये राशि का जेसीबी साहित्य पुरस्कार हर साल एक भारतीय लेखक को उपन्यास के एक विशिष्ट कार्य के लिए दिया जाता है।
  • पुरस्कार को वैश्विक निर्माण उपकरण निर्माता (construction equipment manufacturer) जेसीबी द्वारा वित्त पोषित किया जाता है और जेसीबी लिटरेचर फाउंडेशन द्वारा प्रशासित किया जाता है। पहली बार यह पुरस्कार 2018 में दिया गया था।