हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी – 2021

  • 20 Nov 2021

हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (Indian Ocean Naval Symposium: IONS) के प्रमुखों के सम्मेलन के 7वें संस्करण की मेजबानी फ्रांसीसी नौसेना द्वारा पेरिस में 15-16 नवंबर, 2021 तक की जा रही है।

(Image Source: https://twitter.com/indiannavy)

  • प्रमुखों के सम्मेलन में IONS राष्ट्रों की नौसेनाओं के प्रमुख/ समुद्री एजेंसियों के प्रमुख भाग ले रहे हैं।
  • IONS संगोष्ठी का 7वां संस्करण 28 जून से 1 जुलाई, 2021 तक ले-रीयूनियन में कोविड प्रोटोकॉल के कारण हाइब्रिड प्रारूप में आयोजित किया गया था। संगोष्ठी के दौरान, पेरिस में मौजूदा प्रमुखों के सम्मेलन आयोजित करने पर सहमति हुई थी।
  • IONS की परिकल्पना भारतीय नौसेना द्वारा 2008 में एक ऐसे फोरम के रूप में की गई थी, जो क्षेत्रीय रूप से प्रासंगिक सामुद्रिक मुद्दों पर चर्चा के लिए एक खुला और समावेशी मंच प्रदान करके हिंद महासागर क्षेत्र के तटवर्ती देशों की नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग को बढ़ाने का प्रयास करता है।
  • IONS का उद्घाटन संस्करण भारतीय नौसेना की दो साल की अध्यक्षता में फरवरी 2008 में नई दिल्ली में आयोजित किया गया था। वर्तमान में IONS की अध्यक्षता फ्रांस के पास है।