राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण 2021

  • 22 Nov 2021

12 नवंबर, 2021 को देश के सभी 36 राज्यों और केंद्र - शासित प्रदेशों में ‘राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण 2021’ (National Achievement Survey: NAS 2021) सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

महत्वपूर्ण तथ्य: NAS 2021 सरकारी, निजी सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त संस्थानों सहित सभी प्रबंधन स्कूलों में कक्षा 3, 5, 8 व 10 के बच्चों के लिए आयोजित किया गया।

  • यह राष्ट्रीय स्तर का सर्वेक्षण केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा किया गया।
  • राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा परिकल्पित और संचालित NAS का उद्देश्य सूचनाएं जुटाने की एक प्रक्रिया है कि विद्यार्थी क्या जानते हैं, समझते हैं और अपने शैक्षणिक अनुभवों के परिणामस्वरूप अपने ज्ञान के साथ क्या कर सकते हैं।
  • आकलन के आधार पर, एनसीईआरटी सीखने में कमियों की पहचान करेगा और उपचारात्मक उपायों की सिफारिश करेगा।