जेएनपीटी बंदरगाह में सड़क कंक्रीटीकरण परियोजना

  • 22 Nov 2021

केन्द्रीय पत्तन, पोत परिवहन, जलमार्ग एवं आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने 13 नवंबर, 2021 को जेएनपीटी बंदरगाह में 'सड़क कंक्रीटीकरण परियोजना' (Road Concretization Project) का उद्घाटन किया।

(Image Source: https://timesofindia.indiatimes.com/)

महत्वपूर्ण तथ्य: नवी मुंबई में जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) देश का एक प्रमुख ‘कंटेनर हैंडलिंग बंदरगाह’ (container handling port) है।

  • जेएनपीटी की भारत के प्रमुख बंदरगाहों के कुल कंटेनरीकृत कार्गो वॉल्यूम में लगभग 50% हिस्सेदारी है। इसे 26 मई, 1989 को शुरू किया गया था।
  • जेएनपीटी दुनिया के 200 से अधिक बंदरगाहों से जुड़ा है और विश्व स्तर पर शीर्ष 100 कंटेनर बंदरगाहों की सूची में 33वें स्थान पर है।
  • वर्तमान में जेएनपीटी पांच कंटेनर टर्मिनलों को संचालित करता है।
  • वधवान में सैटेलाइट पोर्ट विकसित करने के अलावा जेएनपीटी 4 शुष्क बंदरगाह - जालना, वर्धा, सांगली और नासिक में विकसित कर रहा है।