अभ्यास 'प्रस्थान'

  • 22 Nov 2021

पश्चिमी नौसेना कमान के मुख्यालय के तत्वावधान में 16 नवंबर, 2021 को मुंबई से दूर अपतटीय विकास क्षेत्र (ODA) में 'प्रस्थान' कोड-नाम से एक अपतटीय सुरक्षा अभ्यास आयोजित किया गया।

  • हर छ: महीने में आयोजित होने वाला यह अभ्यास अपतटीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है।
  • इसका उद्देश्य अपतटीय विकास क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार की आकस्मिक घटनाओं पर एसओपी और कार्रवाइयों को बेहतर करने में भारतीय नौसेना, भारतीय वायु सेना, तटरक्षक बल, ओएनजीसी, पोर्ट ट्रस्ट, सीमा शुल्क, राज्य मत्स्य पालन विभाग और समुद्री पुलिस सहित सभी समुद्री हितधारकों के प्रयासों को एकीकृत करना है।
  • अभ्यास मुंबई के पश्चिम में लगभग '94 एनएम स्थित ओएनजीसी के एमएचएन प्लेटफॉर्म' पर आयोजित किया गया था।