अनाज के नमूने के लिए प्रयोगशाला

  • 23 Nov 2021

नवंबर 2021 में खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग (DFPD) के तहत भारतीय खाद्य निगम (FCI) ने गुरुग्राम में खाद्यान्न के नमूनों के घरेलू परीक्षण के लिए भारत की पहली अत्याधुनिक प्रयोगशाला विकसित की है।

(Image Source: https://mybigplunge.com/)

महत्वपूर्ण तथ्य: उपभोक्ताओं की खाद्यान्न सुरक्षा और पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत अब एफसीआई डिपो से जारी किए जाने वाले खाद्यान्नों की कीटनाशकों के अवशेषों, मायकोटॉक्सिन, यूरिक एसिड और विटामिन के सुपोषण स्तर की जांच की जाएगी।

  • प्रयोगशाला कर्नाटक में केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान, मैसूर के कुशल मार्गदर्शन में स्थापित की गई है।

अन्य तथ्य: भारतीय खाद्य निगम (FCI) भारत सरकार द्वारा सृजित और संचालित एक सांविधिक निगम है। यह भारत की संसद द्वारा खाद्य निगम अधिनियम, 1964 के अधिनियमन द्वारा गठित उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार के अधिकार क्षेत्र में है।

  • इसकी स्थापना 1965 में चेन्नई में अपने प्रारंभिक मुख्यालय के साथ की गई थी। बाद में इसे नई दिल्ली कर दिया गया।