भारत-थाईलैंड समन्वित गश्ती का 32वां संस्करण

  • 23 Nov 2021

  • 12 से 14 नवंबर, 2021 तक भारतीय नौसेना और रॉयल थाई नौसेना के बीच ‘भारत-थाईलैंड समन्वित गश्ती का 32वां संस्करण’ आयोजित किया गया।
  • भारतीय नौसेना के जहाज ‘आईएनएस कर्मुक’, जो एक स्वदेश निर्मित मिसाइल कार्वेट है, ने इस समन्वित गश्ती में भाग लिया।
  • दोनों देशों के बीच समुद्री संबंधों को मजबूत करने की दिशा में और हिंद महासागर के इस महत्वपूर्ण हिस्से को अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए सुरक्षित रखने के उद्देश्य से दोनों नौसेनाएं 2005 से अपनी ‘अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा’ के साथ द्वि-वार्षिक समन्वित गश्ती कर रही हैं।
  • यह तस्करी, अवैध अप्रवास की रोकथाम और समुद्र में खोज और बचाव संचालन के लिए सूचनाओं के आदान-प्रदान द्वारा अभियानगत तालमेल को बढ़ाने में मदद करता है।