भारत यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड में फिर से निर्वाचित

  • 01 Dec 2021

17 नवंबर, 2021 को भारत को 2021-25 के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र के शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) के कार्यकारी बोर्ड के लिए फिर से चुन लिया गया है।

महत्वपूर्ण तथ्य: भारत 164 मतों से फिर से निर्वाचित हुआ। ग्रुप IV में एशियाई और प्रशांत देशों से जापान, फिलीपींस, वियतनाम, कुक आइलैंड्स और चीन को भी चुना गया।

  • यूनेस्को कार्यकारी बोर्ड संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के तीन संवैधानिक अंगों में से एक है (अन्य जनरल कॉन्फ्रेंस और सचिवालय हैं) और इसे जनरल कॉन्फ्रेंस द्वारा चुना जाता है।
  • यूनेस्को कार्यकारी बोर्ड में 58 सदस्य-देश होते हैं, जिनमें से प्रत्येक का कार्यकाल चार साल का होता है।

जीके फैक्ट: यूनेस्को की स्थापना 1945 में हुई थी। संगठन में 193 सदस्य और 11 सहयोगी सदस्य हैं।