भारतीय कपास निगम को मूल्य समर्थन

  • 01 Dec 2021

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने 10 नवंबर, 2021 को कपास सीजन 2014-15 से 2020-21 (30 सितम्बर 2021 तक) के दौरान भारतीय कपास निगम (Cotton Corporation of India: CCI) के लिए 17,408.85 करोड़ रुपये के समर्पित मूल्य समर्थन के लिए अपनी मंजूरी दे दी है।

महत्वपूर्ण तथ्य: चूंकि कपास की कीमतें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के स्तर को छू गई थीं, इसलिए CCI ने इन वर्षों के दौरान एमएसपी कीमतों पर कपास की खरीद की थी।

  • कपास सीजन 2020-21 के दौरान, 360 लाख गांठों के अनुमानित उत्पादन के साथ 133 लाख हेक्टेयर में कपास की खेती की गई, जो विश्व के कुल कपास उत्पादन का लगभग 25 %।
  • भारतीय कपास निगम एक सार्वजनिक क्षेत्र की एजेंसी है, जो उद्योग के विभिन्न घटकों के बीच कपास के समान वितरण के लिए जिम्मेदार है और कपास के आयात में सहायता करती है। यह कपास के व्यापार, खरीद और निर्यात से संबंधित विविध गतिविधियों में संलग्न है।
  • भारतीय कपास निगम की स्थापना 31 जुलाई, 1970 को कपड़ा मंत्रालय, भारत सरकार के प्रशासनिक नियंत्रण में कंपनी अधिनियम 1956 के तहत एक सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम के रूप में की गई थी।