जलवायु अनुकूल विकास हेतु 'पक्के टाइगर रिजर्व 2047 घोषणा'

  • 06 Dec 2021

अरुणाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने 13 नवंबर, 2021 को उत्सर्जन को कम करने और सतत विकास के उद्देश्य से 'जलवायु परिवर्तन-लचीला और उत्तरदायी अरुणाचल प्रदेश पर पक्के टाइगर रिजर्व 2047 घोषणा' को अपनाया।

(Image Source: https://twitter.com/PemaKhanduBJP)

  • जलवायु परिवर्तन पर घोषणा पांच व्यापक विषयों, या ‘पंच धारा’ के आधार पर कम उत्सर्जन और जलवायु-लचीला विकास के लिए एक बहु-क्षेत्रीय दृष्टिकोण की परिकल्पना करती है।
  • 75 रणनीतियों पर आधारित पंच धारा में शामिल हैं- पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन; सभी का स्वास्थ्य और सेहत; टिकाऊ और अनुकूलन जीवन; आजीविका और अवसर; तथा साक्ष्य सृजन और सहयोगात्मक कार्रवाई।