पद्म पुरस्कार 2020

  • 06 Dec 2021

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने 8 नवंबर, 2021 को पद्म पुरस्कार 2020 प्रदान किए।

  • वर्ष 2020 में राष्ट्रपति ने 4 जोड़ी पुरस्कार सहित 141 पद्म पुरस्कार प्रदान किए।
  • इस सूची में 7 पद्म विभूषण, 16 पद्म भूषण और 118 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं।
  • पुरस्कार पाने वालों में 34 महिलाएं, विदेशियों या एनआरआई / पीआईओ / ओसीआई की श्रेणी के 18 व्यक्ति तथा 12 मरणोपरांत पुरस्कार विजेता शामिल हैं।

1)पद्म विभूषण

  • जन सेवा: जॉर्ज फर्नांडीस (मरणोपरांत) (बिहार), अरुण जेटली (मरणोपरांत) (दिल्ली), अनिरुद्ध जगन्नाथ (मॉरीशस) तथा सुषमा स्वराज (मरणोपरांत) (दिल्ली)।
  • कला: छन्नूलाल मिश्र (उत्तर प्रदेश)
  • खेल: एम. सी. मैरी कॉम (मणिपुर)
  • अन्य: विश्वेशतीर्थ स्वामीजी (मरणोपरांत) (अध्यात्म- कर्नाटक)

2)पद्म भूषण

  • जन सेवा: सैयद मुअज्जम अली (मरणोपरांत) (बांग्लादेश), मुजफ्फर हुसैन बेग (जम्मू - कश्मीर), एस. सी. जमीर (नागालैंड), एन आर माधव मेनन (मरणोपरांत) (केरल) तथा मनोहर परिकर (मरणोपरांत) (गोवा)।
  • कला: अजय चक्रवर्ती (पश्चिम बंगाल)
  • साहित्य और शिक्षा: मनोज दास (पुडुचेरी) तथा जगदीश सेठ (अमेरिका)।
  • चिकित्सा: सेरिंग लैंडोल (लद्दाख)
  • सामाजिक कार्य: कृष्णम्मल जगन्नाथन (तमिलनाडु) तथा अनिल प्रकाश जोशी (उत्तराखंड)।
  • व्यापार एवं उद्योग: आनंद महिंद्रा (महाराष्ट्र) तथा वेणु श्रीनिवासन (तमिलनाडु)।
  • खेल: पी वी सिंधु (तेलंगाना)
  • अन्य: एम. मुमताज अली (अध्यात्म - केरल) तथा बालकृष्ण दोषी (वास्तुकला - गुजरात)।

3)महत्वपूर्ण पद्म श्री

  • जन सेवा: बॉब ब्लैकमैन (यूनाइटेड किंगडम) तथा बैरी गार्डिनर (यूनाइटेड किंगडम)।
  • कला: इंदिरा पी. पी. बोरा (असम), ललिता और सरोजा चिदंबरम (जोड़ी) (तमिलनाडु), शांति जैन (बिहार), सरिता जोशी (महाराष्ट्र), करण जौहर (महाराष्ट्र), एकता कपूर (महाराष्ट्र), मनमोहन महापात्र (मरणोपरांत) (ओडिशा), कंगना रनौत (महाराष्ट्र), अदनान सामी (महाराष्ट्र), मूझिक्कल पंकजाक्षी (केरल), केएस महबूब और एसएम सुबानी (जोड़ी) (तमिलनाडु), सुरेश वाडकर (महाराष्ट्र), तथा वजीरा चित्रसेना (श्रीलंका)।
  • साहित्य और शिक्षा: ग्लोरिया एरिएरा (ब्राजील), दमयंती बेशरा (ओडिशा), केवी संपत और विदुषी जयलक्ष्मी (जोड़ी) (कर्नाटक), मीनाक्षी जैन (दिल्ली), सी. कमलोवा (मिजोरम), प्रशांत कुमार पटनायक (अमेरिका), बिनापाणि मोहंती (ओडिशा), रॉबर्ट थुरमन (अमेरिका), एसपी कोठारी (अमेरिका), इंद्र दसानायके (मरणोपरांत) (श्रीलंका) तथा पृथ्वीन्द्र मुखर्जी (फ्रांस)।
  • चिकित्सा: पद्मावती बंदोपाध्याय (उत्तर प्रदेश), लीला जोशी (मध्य प्रदेश), नरेंद्र नाथ खन्ना (उत्तर प्रदेश), योगी एरोन (उत्तराखंड), सैंड्रा देसा सूजा (महाराष्ट्र) तथा शांति रॉय (बिहार)।
  • सामाजिक कार्य: उषा चौमर (राजस्थान), तुलसी गौड़ा (कर्नाटक), हरेकला हजब्बा (कर्नाटक), अब्दुल जब्बार (मरणोपरांत) (मध्य प्रदेश), टेत्सु नाकामुरा (मरणोपरांत) अफगानिस्तान), कल्याण सिंह रावत (उत्तराखंड), मोहम्मद शरीफ (उत्तर प्रदेश), अगुस इंद्र उदयन (इंडोनेशिया) तथा लिया डिस्किन (ब्राजील)।
  • व्यापार और उद्योग: संजीव बिखचंदानी (उत्तर प्रदेश), रोमेश टेकचंद वाधवानी (अमेरिका) तथा प्रेम वत्स (कनाडा)।
  • खेल: जहीर खान (महाराष्ट्र), जीतू राय (उत्तर प्रदेश), तरुणदीप राय (सिक्किम), रानी रामपाल (हरियाणा), ओइनम बेमबेम देवी (मणिपुर) तथा एम. पी. गणेश (कर्नाटक)।
  • विज्ञान एवं इंजीनियरिंग: रमन गंगाखेडकर (महाराष्ट्र) तथा वशिष्ठ नारायण सिंह (मरणोपरांत) (बिहार)।
  • अन्य: एनामुल हक (पुरातत्व - बांग्लादेश), रहीबाई सोमा पोपेरे (कृषि - महाराष्ट्र), ट्रिनिटी सैयू (कृषि - मेघालय), राधामोहन और साबरमती (जोड़ी) (कृषि - ओडिशा)।