अत्यधिक ठंड के मौसम की वस्त्र प्रणाली

  • 15 Jan 2022

रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव एवं रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के अध्यक्ष डॉ. जी सतीश रेड्डी ने 27 दिसंबर, 2021 को नई दिल्ली में 5 भारतीय कंपनियों को स्वदेशी ‘अत्यधिक ठंड के मौसम के कपड़ों की प्रणाली’ (Extreme Cold Weather Clothing system: ECWCS) के लिए तकनीक सौंपी।

(Image Source: https://www.timesnownews.com/)

महत्वपूर्ण तथ्य: ग्लेशियर और हिमालय की चोटियों में अपने निरंतर संचालन के लिए भारतीय सेना के जवानों को ज्यादा गर्म कपड़ों की जरूरत होती है।

  • भारतीय सेना सैनिकों के लिए अत्यधिक ठंडे मौसम के कपड़े, कई विशेष वस्त्र और पर्वतारोहण उपकरण वस्तुओं का आयात करती रही है।
  • डीआरडीओ द्वारा डिजाइन की गई ECWCS प्रणाली शारीरिक गतिविधि के विभिन्न स्तरों के दौरान हिमालयी क्षेत्रों में विभिन्न परिवेशी जलवायु परिस्थितियों में बेहतर तापावरोधन (insulation) और शारीरिक सहूलियत के साथ एक सुविधायुक्त रूप से डिजाइन की गई मॉड्यूलर तकनीकी कपड़ा प्रणाली है।
  • तीन स्तरीय इस कपड़ा प्रणाली को +15 डिग्री से -50 डिग्री सेल्सियस के तापमान रेंज पर उपयुक्त रूप से तापावरोधन प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है।
  • इस तकनीक में सांस, गर्मी और पानी की कमी और पसीने को तेजी से सोखने से संबंधित शारीरिक क्रियाओं सहित पर्याप्त सांस लेने की क्षमता और उन्नत इन्सुलेशन के साथ-साथ अधिक ऊंचाई वाले संचालन के लिए वाटर प्रूफ और विंड प्रूफ जैसी विशेषताएँ हैं।